June 5, 2026

Noida/Alive News: विश्वविद्यालय में एमटेक, एमफार्म, एमआर्क एवं एमयूआरपी पाठ्यक्रमों के सत्र 2025-26 की डिसर्टेशन इवैल्यूएशन मौखिक परीक्षा (वाइवा-वोसे) 12, 13, 15, 16 एवं 17 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी छात्र-छात्राओं एवं उनके सुपरवाइजर के पंजीकृत ईमेल आईडी पर भेज दी गई है।

विश्वविद्यालय ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक अभिलेखों के साथ अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर पूर्वाह्न साढ़े नौ बजे तक पहुंचकर परीक्षा में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। परीक्षा कार्यक्रम एवं केंद्रों की सूची भी जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने समय पर उपस्थित होकर परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में सहयोग करने की अपील की है।