May 4, 2024

हरियाणा में 10 से 14 जुलाई के बीच हो सकती है हल्की बारिश

Chandigarh/Alive News : शुक्रवार रात बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मानसून सक्रिय होने की अनुकूल परिस्थितियां बनती दिख रही हैं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 10 जुलाई से मानसून की सक्रियता बढ़ने के कयास लगाए जा रहे है। इससे प्रदेश में 10 जुलाई से 14 जुलाई के बीच-बीच में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने और कुछ स्थानों पर तेज बारिश के भी आसार हैं।

 
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेशभर में मौसम अधिक गर्म रहा। लोग गर्मी से परेशान रहे। गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री और नारनौल का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान करनाल का 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रात्रि तापमान की बात करें तो यह नारनौल में 31.6 डिग्री और गुरुग्राम का सबसे कम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को चंडीगढ़ में सामान्य से छह डिग्री अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस रहा।