March 23, 2025

बल्लभगढ़-साेहना रेलवे फ्लाई ओवर के लिए कम्पनी से मिली भूमि, चार लेन बनाने की सभी बाधा दूर

Faridabad/Alive News: बल्लभगढ़-साेहना रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज (आरओबी) काे चार लेने बनाने की सभी बाधा अब दूर हाे चुकी हैं। याेजना काे अब पंख लगेंगे। प्रशासन ने एक उघाेग से माैके पर भूमि की खरीद कर लाेक निर्माण विभाग की हरिय़ाणा राज्य सड़क एवं पुल निर्माण निगम (एचएसआरडीसी) के नाम रजिस्ट्री करा दी हैं। आज बृहस्पतिवार काे टेंडर लगाने की प्रक्रिया की जायेगी।

बल्लभगढ़-साेहना आरओबी काे चार लेन बनाने के लिए 2017 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनाेहर लाल ने केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मनाेहर लाल ने केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व मंत्री एवं बल्लभगढ़ के विधायक मुलचंद शर्मा, एनआइटी के तत्कालीन विधायक विधायक नगेंद्र भड़ाना, बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, पृथला के तत्कालीन विधायक टेकचंद शर्मा की मांग पर घाेषणा की थी। य़ाेजना पर काम करने के लिए माैके पर लाेक निर्माण विभाग के पास जमीन कम थी। इसके लिए माैके पर निजी भूमि स्वामियाें से जमीन खरीदी गई है। इनमें स्टार वायर इंडिया उघाेग भी शामिल है। स्टार वायर इंडिया अब तक पुल काे चार लेन बनाने के लिए जमीन नहीं दे रहा था। पिछले दिनाें इस मामले में पूर्व मंत्री एवं विधायक मुलचंद शर्मा ने सेक्टर-12 लघु सचिवालय में उपायुक्त विक्रम सिंह की अध्यक्षता में अधिकारियाें के साथ बैठक की थी। प्रशासन ने सबसे बड़ी बाधा स्टार वायर इंडिया लिमिटेड से जमीन खरीद कर दूर कर दी है। प्रशासन ने भूमि काे उघाेग से खरीद कर एचएसआरडीसी के नाम करा दिया है।

क्या कहना है विधायक का
साेहना आरओबी काे दाे लेन बनाने का काम 2004 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चाैटाला से आधारशिला रखवा कर शुरु कराया था। अब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दूसरे दाे लेन बनाने पूल की सभी अड़चनाें काे दूर करा दिया गया है। पुल काे चार लेन बनाने का काम भी जल्दी शुरु हाे जाएगा।

  • मूलचंद शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधायक बल्लभगढ।