May 18, 2024

जानें क्यों मनाया जाता है ‘विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस’, इस साल की थीम और महत्त्व

Faridabad/Alive News : हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2018 में खाद्य और कृषि संगठन के सहयोग से अपनाया गया था। इसके बाद पहली बार 7 जून 2019 में इसे मनाया गया था। 7 जून 2021 को मनाया जा रहा। यह विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस तीसरा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस है। हर साल दूषित भोजन खाने की कमी से हजारों लोगों की जान चली जाती है।

इस दिवस को मनाने का उद्देश्य सुरक्षित खाद्य मानकों को बनाए रखने के लिए जागरूकता पैदा करना और खाद्य जनित बीमारियों के कारण होने वाली मौतों को कम करना है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार जीवन को बनाए रखने और अच्छे स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में पर्याप्त मात्रा में सुरक्षित और पौष्टिक भोजन जरूरी है।

क्या है इस बार की थीम
इस साल विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2021 की थीम “स्वस्थ कल के लिए आज का सुरक्षित भोजन” है। यह थीम भोजन के उत्पादन और खपत पर जोर देती है। हम सबके लिए भोजन एक ऐसी जरूरत है, जिसके बिना 1 दिन भी जिंदा नहीं रहा जा सकता है। जब कभी बहुत ज्यादा भूख लगती है, तो अक्सर हम कुछ भी खा लिया करते हैं और मौजूदा समय में तो हम इतने ज्यादा व्यस्त हो गए हैं कि अधिकतर जंक फूड का सेवन करते रहते हैं। यह बात सभी जानते हैं कि सेहत के लिए जंक फूड बिल्कुल भी स्वस्थ नहीं होता है। इसके बावजूद भी काफी बड़ी संख्या में लोग इसका सेवन करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र ने अपनी दो एजेंसियों को खाद्य और कृषि संगठन तथा विश्व स्वास्थ्य संगठन को दुनिया भर में खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए नामित किया है। इसके अलावा ‘खाद्य सुरक्षा क्यों आवश्यक है और इसे कैसे हासिल किया जा सकता है? इस पर चर्चा करने के लिये संयुक्त राष्ट्र ने दिशा-निर्देश विकसित किए हैं।

महत्व
खाद्य सुरक्षा यह सुनिश्चित करती है कि खाद्य सामग्री के उपभोग से पहले फसल का उत्पादन, भंडारण और वितरण तक खाद्य श्रृंखला का हर स्टेप पूरी तरह से सुरक्षित हो। इसी की वजह से खाद्य सुरक्षा दिवस का महत्व बढ़ जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दूषित खाद्य या बैक्टीरिया युक्त खाद्य से हर साल 10 में से एक व्यक्ति बीमार होता है। दुनियाभर में विकसित और विकासशील देशों में हर वर्ष भोजन और जलजनित बीमारी से लगभग तीस लाख लोगों की मौत हो जाती है।