June 6, 2026

एचबीएसई 12वीं परीक्षा में कर्मभूमि स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 100% रहा रिजल्ट

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के एनआईटी नैन चौक स्थित Karama Bhumi Sr. Sec. School के विद्यार्थियों ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का परिणाम 100 प्रतिशत दर्ज कराया। विद्यालय के 100 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें सभी विद्यार्थी सफल रहे। वहीं 25 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान हासिल कर स्कूल का नाम रोशन किया।

विद्यालय के छात्र कृष्णा शर्मा ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विधालय में प्रथम स्थान हासिल किया। रानी ने 91 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि खुशी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के अनुसार 90 से 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 5 विद्यार्थी रहे, जबकि 80 से 89 प्रतिशत अंक लाने वाले 25 और 70 से 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 33 विद्यार्थी रहे।

विद्यालय के चेयरमैन नंदराम पाहिल ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से ही अच्छे परिणाम संभव होते हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल हमेशा शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष ध्यान देता है और आगे भी विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्कूल के डायरेक्टर लवेश पाहिल ने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की संयुक्त मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि कर्मभूमि स्कूल हर वर्ष बेहतर परिणाम देने की परंपरा को लगातार आगे बढ़ा रहा है और भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करने का प्रयास करेगा।

विद्यालय की प्रिंसिपल मुकेश मालिक ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों की लगन और शिक्षकों की मेहनत ने यह उपलब्धि दिलाई है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है।