August 26, 2026

डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल का 12वीं का रिजल्ट शानदार, 100% रहा परिणाम

Faridabad/Alive News: सेक्टर-28 स्थित Dynasty International School का सीबीएसई 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम इस वर्ष शानदार रहा। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे स्कूल में खुशी का माहौल है।

वाणिज्य संकाय में छात्र चकसु ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। विज्ञान संकाय में लक्ष्य चौहान ने 94.6 प्रतिशत अंक लेकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कला संकाय में कोहाना दीक्षित ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया।

विद्यालय के विद्यार्थियों ने विषयवार भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पेंटिंग और अकाउंट्स में छात्रों ने 100 में से 100 अंक हासिल किए। वहीं बिजनेस स्टडी, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी और गणित में 99 अंक प्राप्त हुए। शारीरिक शिक्षा में 98 अंक तथा मनोविज्ञान में 97 अंक प्राप्त कर छात्रों ने विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन वर्मा ने छात्रों, अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य करता है, इसलिए बोर्ड परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी छात्र बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।