Noida/Alive News: स्पीड पोस्ट और पार्सल सेवा में हो रही देरी लोगों के लिए लगातार परेशानी का कारण बन रही है। सरकारी नौकरी की जॉइनिंग, विदेश यात्रा, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और अन्य जरूरी दस्तावेज समय पर नहीं मिलने से कई लोगों के महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
पिछले एक वर्ष में डाक विभाग के खिलाफ 300 से अधिक शिकायते दर्ज की गई हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें ड्राइविंग लाइसेंस की समय पर डिलवरी नहीं होने से जुड़ी हैं। वहीं, 75 मामलों में पासपोर्ट तय समय पर लोगों तक नहीं पहुंच सके। इसके अलावा 45 शिकायतें पार्सल गुम होने या गलत पते पर पहुंचने की दर्ज हुई हैं। बीमा पॉलिसी, पेंशन और नौकरी से जुड़े 150 से अधिक दस्तावेजों की देरी को लेकर भी लोगों ने शिकायत की है। ग्राहक रौशन का कहना है कि ऑनलाइन ट्रैकिंग में पार्सल डिस्पैच दिखने के बाद भी कई दिनों तक डिलीवरी नहीं होती। इस तरह के कई आर्थिक नुकसान के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा और विदेश यात्रा जैसे महत्वपूर्ण अवसर भी गंवाने पड़ रहे हैं। ग्राहकों ने डाक विभाग से स्पीड पोस्ट और पार्सल सेवा में सुधार कर समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने की मांग की है।
स्पीड पोस्ट की देरी से अटक रहे नौकरी, पासपोर्ट और लाइसेंस का काम

