Faridabad/Alive News: सेक्टर-21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में ‘कॉनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री’ (सीआईआई) के सीनियर केयर इनिशिएटिव के सहयोग से ‘उमंग की पाठशाला’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, संवेदनशीलता और सेवा भाव विकसित करना था।
कार्यक्रम में डॉ. वंदना शुक्ला, सुश्री ममता शर्मा और डॉ. प्रशिता नायर ने विद्यार्थियों को स्वस्थ वृद्धावस्था, बुजुर्गों की देखभाल और उनके प्रति सम्मान के महत्व की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बच्चों को अपने दादा-दादी, नाना-नानी और अन्य वरिष्ठ नागरिकों के साथ समय बिताने तथा उनकी भावनाओं का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के अध्यक्ष ऋषिपाल चौहान ने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र व्यक्तित्व विकास के लिए नैतिक मूल्यों और संस्कारों से युक्त शिक्षा आवश्यक है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान और उनकी सेवा करने का संकल्प लिया।

