May 22, 2024

ईम्पलाईज फैडरेशन के जागलान सर्वसम्मति से प्रधान नियुक्त

Faridabad/Alive News : म्युनिस्पिल कारपोरेशन ईम्पलाईज फैडरेशन फरीदाबाद के हुए चुनाव में रमेश जागलान को सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए प्रधान निर्वाचित कर लिया गया है।

नगर निगम मुख्यालय में फैडरेशन के वरिष्ठ उप-प्रधान शाहाबीर खान की अध्यक्षता में आज हुए इस चुनाव में फैडरेशन के निवर्तमान महासचिव दशरथ कुमार सहित निवर्तमान कार्यकारिणी, फैडरेशन से संबधित नगर निगम कार्यालय कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेश बैंसला, सचिव अमित शर्मा, मकैनिकल वर्करज यूनियन के प्रधान अतर सिंह भड़ाना, सचिव प्रमोद रोहिल्ला, माली यूनियन के सचिव सुरजीत नागर, चालक यूनियन के प्रधान नेत्रपाल शर्मा के अलावा फैडरेशन के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्यामवती, कर्मचंद बघेल, रामबीर गूर्जर, राजपाल तेवतिया, उतम सिंह राघव, रामपाल, निरंजन ठाकुर, सुनील चंदीला, राजबीर बैंसला, सुखपाल, सीता राम शर्मा, भगत सिंह, राजेन्द्र सिंह बैंसला, नरेन्द्र वर्मा, संजय भाटी, रामपाल नागर, रामकिशन व धीर सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। नगर निगम के कर्मचारियों ने रमेश जागलान को प्रधान निर्वाचित होने पर बधाई दी

जागलान ने उसे पुनः प्रधान निर्वाचित किये जाने पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकताओं और कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए भरोसा दिया है कि वे नगर निगम और कर्मचारी वर्ग की समस्याओं का हल निगम प्रशासन के तालमेल से प्रयास करेंगे।