May 6, 2024

सर्दियों में सेहतमंद रहने के लिए बेहद जरुरी है गुड़ और घी, पढ़िए खबर

Lifestyle/Alive News: सर्दियों के आते ही लोगो के शरीर में तरह तरह की बीमारिया पनपने लगती है जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। वहीँ कुछ लोग अक्सर इम्युनिटी कम होने की वजह से आसानी से संक्रमणों का शिकार हो जाते हैं। सर्दियों के मौसम में अपने खानपान में सही बदलाव करना बेहद जरुरी है। इस सीजन में लोग अक्सर गर्म खाने को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। ताकि उनके शरीर में गर्माहट बनी रहे।

के लिए आपको बता दें कि सर्दियों में गुड़ और घी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अगर आप अक्सर कब्ज की समस्या से परेशान रहते हैं, तो गुड़ और घी आपके लिए एक बढ़िया इलाज साबित होगा। नियमित रूप से इसे खाने से आपको कब्ज और आंत से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। गुड़ में मौजूद फाइबर और जरूरी पोषक तत्व और घी की लैक्सेटिव प्रॉपर्टीज मिलकर एक्सक्रीशन की प्रोसेस को बेहतर बनाते हैं, जिससे असुविधा कम होती है।

अगर आप अपनी पाचन क्रिया बेहतर करना चाहते हैं,तो इसके लिए गुड़ और घी खा सकते हैं। दरअसल, आयुर्वेद की मानें तो गुड़ के साथ घी मिलाकर खाने से डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रिशन को बढ़ावा मिलता है, जिससे पाचन बेहतर होता है। नियमित तौर पर आधा चम्मच घी और गुड़ खाने से पाचन क्रिया बेहतर होती है और भोजन से पोषक तत्वों के अब्जॉर्प्शन में भी मदद मिलती है।

घी में हेल्दी फैट और घुलनशील विटामिन जैसे ए, ई और डी भारी मात्रा में होते हैं। वहीं, गुड़ में आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल पाए जाते हैं। ऐसे में दोनों का एक साथ खाने के बाद सेवन करने से शरीर को अतिरिक्त पोषक तत्व मिलते हैं, जो आपके हेल्द बनाने में मदद करते हैं।

घी आपके पेट की परत पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। इसे डाइट में शामिल करने से भारी या मसालेदार भोजन को पचाना आसान होता है। ऐसा माना जाता है कि गुड़ अपनी प्राकृतिक मिठास की वजह से पाचन तंत्र को शांत करने में मदद करता है।

नोट : अलाइव न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता है, विभिन्न माध्यमों से जानकारी एकत्रित कर आप तक पहुंचाई जा रही है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर डॉक्टर से संपर्क करे। हमारी इसमें कोई जिम्मेदारी नहीं होगी।