May 6, 2024

एक्सरसाइज के बाद इन फूड्स का सेवन करना बेहद जरुरी

Lifestyle/Alive News: शरीर को हेल्दी रखने के लिए एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। साथ ही सही खानपान का होना भी जरूरी है। नहीं तो एनर्जी की कमी होनेलगती है।एक्सरसाइज के बाद थकान महसूस होती है। वहीं मसल्स में जकड़न और दर्द होनेलगता है। ऐसेमेंचाय, कॉफी का सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर एक्सरसाइज के बाद सही न्यूट्रिशन खाए जाएं तो जल्दी ही मसल्स की रिकवरी हो जाती हैऔर मसल्स में दर्द भी कम होता है। रिसर्चके मुताबिक एक्सरसाइज के 20 मिनट के अंदर कुछ हेल्दी फूड्स को खा लेना चाहिए। जानें वर्कआउट के बाद कौन से फूड खाना हेल्दी होता है।

पनीर
रूटीन वर्कआउट के बाद प्रोटीन लेना जरूरी होता है। प्रोटीन की मात्रा के लिए पनीर को पोस्ट एक्सरसाइज के बाद खाया जा सकता है। प्रोटीन के साथ ही पनीर

मेंकैल्शियम
मेंकैल्शियम की भी अच्छी खासी मात्रा होती है। जो हड़्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। इसलिए पोस्ट वर्कआउट के बाद पनीर खाएं।

लो फैट दही
वर्कआउट के बाद दही या छाछ पीना भी हेल्दी है। दही नेचुरल प्रोबायोटिक ड्रिंक हैजो डाइजेशन को सही रखनेमेंमदद करता है। इसलिए पोस्ट वर्कआउट के बाद दही को भी खाया जा सकता है।

किनोआ
किनोआ मसल्स हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। प्रोटीन सेभरपूर होनेके साथ ही येअनाज ढेर सारेन्यूट्रिशन सेभरपूर होता है। इसलिए एक्सरसाइज के बाद किनोआ को खाना हेल्दी होता है। किनोआ को दलिया बनाकर आसानी सेखाया जा सकता है।

दाल
मूंग की दाल प्रोटीन सेभरपूर फूड है। वेजिटेरियन लोगों के लिए मूंग की दाल बेस्ट प्रोटीन सोर्सहै। एक्सरसाइज के बाद हरी मूंग की दाल या फिर छिली मूंग की दाल को स्प्राउट बनाकर या पकाकर खाया जा सकताा है।

अंडे
अगर आप प्रोटीन रिच सोर्सको खाना चाहते हैं तो अंडा भी बेस्ट ऑप्शन है। कोलेस्ट्रॉल और फैट सेबचनेके लिए अंडे के सफेद भाग को खाएं।एं या फिर अंडे का पीला प्रोटीन सेभरपूर होता है। इसेपोस्ट वर्कआउट के बाद खाना हेल्दी होता है।