June 6, 2026

डीएवी स्कूल, एनटीपीसी फरीदाबाद में इन्वेस्टिचर सेरेमनी आयोजित

Faridabad/Alive News: डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी में सत्र 2026-27 के लिए 16 मई को गरिमामयी इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और सेवा भावना विकसित करना था।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिग्विजय सिंह बिष्ट, असिस्टेंट कमांडेंट एग्जीक्यूटिव, सीआईएसएफ यूनिट एफजीजीपी फरीदाबाद उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में नीरज उनियाल, बीरबल और गिरवर सिंह यादव शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान स्कूल काउंसिल और हाउस काउंसिल के नए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हेड बॉय कुनाल और हेड गर्ल पारुल सहित सभी छात्र प्रतिनिधियों ने अपने कर्तव्यों को ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का संकल्प लिया।

वरिष्ठ हाउस काउंसिल में अथर्ववेद हाउस से अंशु, चैतन्य यादव, ओजस्वी, वैदेही गुप्ता, परमीत सिंह सूरी और कुमकुम को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। ऋग्वेद हाउस से दीक्षा अग्रवाल, वत्सल गुप्ता, ऋषभ अधाना, समीक्षा दीक्षित, संजीव शर्मा और युवराज अधाना को विभिन्न पद दिए गए। सामवेद हाउस से सत्यम कुमार, आकांक्षा पंचाल, वंशिका काला, तन्वी तेवतिया, अभय और सिमरन नागर को परिषद में शामिल किया गया। वहीं यजुर्वेद हाउस से अनमोल सिंह, आन्वी द्विवेदी, एकता, वृष्टि तेवतिया, प्रियंश जमवाल और शगुन शर्मा को जिम्मेदारियां दी गईं।

कनिष्ठ हाउस काउंसिल में रुही, दक्षय भुल्ला, अंकिता नागर, एलीश, आर्यन, आरव अंथवाल, समायरा हुड्डा, काव्या वशिष्ठ, अर्शी आदर्शिनी, आकांक्षा दीक्षित, हार्दिक गोयल, तमन्ना, वर्षा सिंह, निखिल चौधरी, लक्ष्य प्रताप सिंह, हिमांशी, निशेष प्रताप सिंह राठौर, रजत दीक्षित, सुरभि, हर्षिता, आयुषी पुंज, तृषा, रुद्र अत्री और सार्थक भाटी को भी परिषद का हिस्सा बनाकर विभिन्न जिम्मेदारियां दी गईं।

मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए अनुशासन और सत्यनिष्ठा को जरूरी बताते हुए हमेशा कर्मशील बने रहने की प्रेरणा दी।

विद्यालय की प्राचार्या अलका अरोड़ा ने सभी छात्र पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि वे विद्यालय की गरिमा और मूल्यों को बनाए रखते हुए अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनेंगे।