June 6, 2026

घर में घुसकर चाकू से हमला और मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के सारन गांव में घर में घुसकर चाकू से हमला करने और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजा उर्फ मुन्ना के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 10 अप्रैल को मोहित अपने घर पर था। उसी समय दीपक उसके घर आया और उस पर चाकू से हमला कर दिया। जब मोहित का भाई कृष्ण उसे बचाने आया, तो दीपक ने उस पर भी चाकू से वार किया। इसी दौरान दीपक का ताऊ सूंदर और राजा उर्फ मुन्ना भी वहां पहुंच गए और दोनों भाइयों के साथ मारपीट की।

मोहित की शिकायत पर थाना सारन में मामला दर्ज किया गया। जांच में पता चला कि दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और पर्वतीय कॉलोनी में एक प्लॉट को लेकर उनके बीच विवाद चल रहा था, जहां पार्किंग का काम होता है। इसी विवाद के कारण यह घटना हुई।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।