June 26, 2026

300 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में अवैध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने एक व्यक्ति को 300 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान धर्मेन्द्र, निवासी दिलीप कॉलोनी, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, 13 अप्रैल को गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने दशहरा ग्राउंड के पास छापेमारी कर धर्मेन्द्र को पकड़ा। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में उसके पास से 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इस मामले में थाना एसजीएम नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी ऑटो चलाता है और गांजा दिल्ली के जहांगीर पुरी से 6 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट व एक्साइज एक्ट के तहत 11 मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।