Faridabad/Alive News: नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने आज कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत 15 अप्रैल को होगा स्कूटी-बाइक रैली का आगाज
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने बताया कि नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत दिनांक 15 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे सेक्टर-16ए स्थित को-एड नेहरू कॉलेज से नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत स्कूटी व बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। यह रैली को-एड नेहरू कॉलेज से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस को-एड नेहरू कॉलेज पर ही संपन्न होगी।
बीके चौक से माता वैष्णो देवी मंदिर तक निकलेगी नारी शक्ति यात्रा
एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ‘नारी शक्ति वंदन अभियान’ के तहत 15 अप्रैल को सायं 5:30 बजे ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ का आयोजन किया जाएगा। यह पदयात्रा बीके चौक से प्रारंभ होकर एनआईटी तिकोना पार्क स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर तक निकाली जाएगी।
बैठक में सीईओ जिला परिषद शिखा, फरीदाबाद एसडीएम हनी बंसल, सीडीपीओ मिनाक्षी चौधरी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

