May 6, 2024

नगर निगम ने की कार्यवाही, हटाया अवैध अतिक्रमण

Faridabad/Alive News: नगर निगम का तोड़फोड़ दस्ता शुक्रवार को नीलम फ्लाईओवर के दोनों और दुकानदारों द्वारा अवैध रूप से किए गए कब्जे और अतिक्रमण को हटाने पहुंचा। इसमें नीलम फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से बैठे रेडी पटरी, खोखा लगाने वाले लोगों पर कार्यवाही करते हुए फ्लाईओवर के नीचे से अवैध अतिक्रमण की सफाई की।

स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए प्रशासन पर वसूली के भी आरोप लगाए ।उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा बिना नोटिस दिए हमारा नुकसान किया है। किसी को चाय खोका संचालक ने अपने आप को 7 साल इस जगह पर बैठे हुए बताया तो किसी ने वहां पर बनी हुई अवैध बिल्डिंग पर कार्यवाही करने की अपील की।

एक दुकानदार ने यह भी बताया कि नगर निगम उन लोगों के प्रति अवैध निर्माण नहीं हटा रहा है। जिनके निर्माण सरकारी नालों पर रिश्वत देकर बनाए गए हैं। इस मौके पर नगर निगम तोड़फोड़ दस्ते का एस.डी. ओ. सुमेर सिंह और उनकी टीम कार्यवाही के लिए मौजूद रही।