May 4, 2024

कई दिन बीतने पर भी सदमे में मासूम, चीखें और सिसकियां दहला रही हर शख्स का दिल

New Delhi/Alive News : रणजीत नगर दुष्कर्म पीड़िता मासूम की सेहत में भले ही सुधार हो रहा है। लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी मासूम मानसिक आघात से उबर नहीं पायी है। उसकी चीखें हर शख्स को अपने दर्द का हिस्सा बना रही हैं, जो जाने अनजाने अस्पताल के से गुजर रहा होता है। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टरों क लिए यह बता पाना मुश्किल हो रहा है कि वह कब तक ठीक होगी। हादसे का मासूम के दिमाग पर इतना गहरा असर पड़ा है कि उसे इस हादसे को भुलाने में लंबा वक्त लग जाएगा।

दरअसल, शुक्रवार को रंजित नगर इलाके में एक छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। वह इस वक्त राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है। दुष्कर्म की शिकार बच्ची की सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन मानसिक आघात से वह उबर नहीं सकी है। वह अभी भी सदमे में है।

हर मिनट चीखती है। अपने दर्द को शब्दों में भी बयां न कर पाने वाली यह मासूम असहनीय पीड़ा और खौफ का सामना कर रही है। हालात इस कदर हैं कि आसपास वार्ड में भर्ती मरीज, डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और तीमारदार हर कोई बच्ची के लिए भगवान से इंसाफ मांग रहा है।