April 27, 2024

लघु उद्योग भारती फरीदाबाद के उद्योगपतियों ने धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

Faridabad/Alive News : पृथला स्थित जाजरू इंडस्ट्रियल एरिया में लघु उद्योग भारती फरीदाबाद (बल्लभगढ़ इकाई) द्वारा होली मिलन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया। जिसमे विधायक नयनपाल रावत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जाजरू गांव के सरपंच अजय डागर विशेष तौर पर मौजूद रहे।

इस मौके पर लघु उद्योग भारती से रवि भूषण खत्री, प्रांतीय महासचिव लघु उद्योग भारती मनोज रुंगटा, लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय कार्यसमिति सदस्य अरुण बजाज, बल्लभगढ़ इकाई के संयोजक अशोक कुमार चौधरी, बल्लभगढ़ इकाई के सह संयोजक एस.के दमानी ने पृथला के विधायक नयनपाल रावत और जाजरू गांव के सरपंच अजय डागर का समारोह मे पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में पूरे उत्साह के साथ सभी ने एक दूसरे को चंदन का तिलक, रंग एवं फूलों द्वारा होली मनाई गई।

विधायक ने यह कामना करते हुए कहा कि यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशहाली लेकर आए और सभी परिवार मिलजुल कर रंग बिरंगे त्यौहार को हंसी खुशी मनाएं। जाजरू गांव के सरपंच ने अपने सम्बोधन में कहा कि होली को भक्ति, प्यार, विश्वास का आधार बताया गया है। जिस प्रकार प्रह्लाद का होलिका दहन में विराजमान होने के बावजूद उन्हें कुछ ना होना, विष्णु भगवान की भक्ति, प्यार और विश्वास का प्रतीक था। जिस कारण आज भी होलिका दहन कर इस संस्कृति को जागृत रखा गया है। होली का त्यौहार ब्रिज का त्यौहार है, क्योंकि भगवान कृष्ण जोकि विष्णु भगवान के अवतार हैं उन्हें रंगो की होली खेलना बहुत पसंद था जिस कारण आज भी रंगो की होली खेली जाती है।

बल्लभगढ़ इकाई के संयोजक अशोक कुमार चौधरी ने आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों को होली पर्व की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व ऐसा पर्व है जिसे लोग आपसी मनमुटाव को भूलकर एक हो जाते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं। हंसी खुशी इस कलरफुल त्यौहार को मिलजुल कर मनाते हैं। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष रवि भूषण खत्री ने कहा कि होली प्रेम भाईचारे का पर्व है। त्यौहार को सौहादपूर्ण तरीके से मनाना चाहिए। लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय कार्यसमिति के सदस्य अरुण बजाज ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज में सद्भावना कायम होती है और एकता बढ़ती है। उन्होंने आए लोगों को होली के त्यौहार की शुभकामनाएं दी और कहा कि वह इस त्यौहार को भाईचारे व एकता के साथ मिलजुलकर मनाए।

इस मौके पर अवधेश सिंह, गुलशन सिंगल, अजय शर्मा, श्रीकांत वत्स, संजय रत्रा, अजय अग्रवाल, पवन वशिष्ठ सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में शिव गौतम ने आए हुए सभी अतिथियों का पहुंचने पर धन्यवाद किया।