June 6, 2026

तीसरे आधार काउंटर से बढ़ी सुविधा

Noida/Alive News: सेक्टर-19 स्थित डाक विभाग में मंगलवार से शुरू हुई तीसरी आधार काउंटर सेवा का लाभ पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों ने उठाया। नए काउंटर पर सुबह से ही लोगों की भीड़ देखने को मिली। यहां करीब 180 लोगों ने मोबाइल नंबर, पता, फोटो और बायोमेट्रिक अपडेट जैसे कार्य कराए।
डाकघर के मुख्य प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि अब तक विभाग में केवल दो आधार काउंटर संचालित हो रहे थे, जिससे काम की गति धीमी रहती थी। पहले प्रतिदिन करीब 125 लोग आधार संबंधी कार्यों के लिए केंद्र पहुंचते थे। बढ़ती संख्या को देखते हुए तीसरा काउंटर शुरू किया गया है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार को तीसरी आधार काउंटर सेवा सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक संचालित हुई। पहले ही दिन करीब 30 लोगों ने नंबर अपडेट, पता परिवर्तन और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सेवाओं का लाभ लिया। वही दो और काउंटर को मिलकर कुल 180 लोगों ने अपना आधार संबंधी काम कराया। नए काउंटर के शुरू होने से लोगों को अब कम इंतजार करना पड़ा।