New Delhi/Alive News : उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने सीए केजरीवाल को बड़ा झटका दिया है। पार्टी के लगभग तीन सौ से अधिक पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया। जिसके बाद पार्टी में हड़कंप मच गया है। पार्टी उत्तराखंड में कमजोर पड़ गई है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजे गए इस्तीफे में पदाधिकारियों ने वर्तमान में जिस तरह से संगठन काम रहा है। उससे ऐसा लगता है कि उत्तराखंड में आप का कोई भविष्य नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय के माध्यम से तीन सौ से अधिक पार्टी के पदाधिकारियों ने सामूहिक इस्तीफा पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को भेजा है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओंका आरोप है कि पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। जिससे आहत होकर 90 प्रतिशत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है।

