April 28, 2024

इस जिले में विधवा महिलाएं व्रत रख करती है पति की लंबी आयु की कामना, रात में ऐसे करती है पति का दीदार

Jaipur/Alive News : पूरे देश में करवाचौथ का त्यौहार धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। फिर सोलह श्रृंगार कर रात को चांद को देखकर पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि की कामना करती है। आमतौर पर करवाचौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं ही रखती हैं लेकिन आपको यह जानकारी बेहद हैरानी होगी कि राजस्थान में एक ऐसा जिला है, जहां विधवा करवा चौथ का व्रत रखती हैं और पति की लंबी उम्र की कामना करती है।

दरअसल, राजस्थान में करवाचौथ मनाने की एक अलग परंपरा है। यहां देश के लिए अपनी जान दे देने वाले सैनिकों की वीरांगनाएं भी धूमधाम से करवाचौथ का त्योहार मनाती हैं। उनका कहना है कि भले ही वह समाज की नजर में विधवा हैं लेकिन हमारे पति ने देश के लिए शहादत दी है। उनकी शहादत की वजह से ही देश की महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं।

मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के झुंझुनू जिले को सैनिकों का जिला कहा जाता है। यहां हर घर में सैनिक हैं और हर घर के बेटे, पति और भाई ने देश की रक्षा में अपने प्राण न्योछावर किए हैं। शहीदों की इन वीरांगनाओं ने देश के लिए अपने पति को खो दिया हो लेकिन ये वीरांगनाएं आज भी अपने आप को सुहागिन मानती हैं। यही वजह है कि शहीद हो चुके सैनिक की पत्नियां अपने अजर अमर सुहाग के लिए हर साल करवा चौथ का व्रत रखती हैं।