June 28, 2026

36वें राष्ट्रीय ओलंपिक खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 37 स्वर्ण पदक किए अपने नाम, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

Chandigarh/Alive News : गुजरात में 36वें राष्ट्रीय खेलों के आखिरी दिन हरियाणा के बॉक्सर खिलाड़ियों ने 4 और स्वर्ण पदों पर कब्जा जमाया। हरियाणा ने 38 स्वर्ण पदकों के साथ कुल 115 पदक जीतकर पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया है। कुल 38 स्वर्ण पदकों में से हरियाणा ने 37 स्वर्ण पदक ओलंपिक खेलों में जीते हैं, जो किसी भी अन्य राज्य से दोगुने से भी ज्यादा हैं।

बता दें,कि पिछले 3 संस्करणों में हरियाणा के पदकों की संख्या इस बार सबसे अधिक रही है। पिछले राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा ने 107 खेलों में जीत हासिल की थी। हालांकि, पदक तालिका में सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड शीर्ष पर हैं परंतु यह भी खुशी व गर्व की बात है कि कुल पदक विजेताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक प्रतिनिधित्व हरियाणा से ही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों की मेहनत के बल पर ही आज हरियाणा की खेलों के क्षे़त्रों में ऐसी पहचान बनी है कि अन्य राज्य भी हरियाणा की खेल नीति का अनुसरण करने लगे हैं। राज्य के खिलाड़ी इसी प्रकार अपने बेहतरीन प्रदर्शन से हरियाणा और भारत का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करते रहेंगे।