May 19, 2024

मोहाली यूनिवर्सिटी में छात्राओं का अश्लील वायरल होने पर मचा हड़कंप, कई ने की खुदकुशी की कोशिश

New Delhi/Alive News : शनिवार की देर रात को मोहाली की नामी निजी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में कुछ छात्राओं का अश्लील वीड़ियो सोशल मीड़िया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद छात्रों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया और जमकर नारेबाजी की। इसी बीच एक छात्रा को दिल का दौरा पड़ गया, जबकि कुछ की तबीयत बिगड़ गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मोर्चा संभाला और आरोपी छात्रा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक यूनिवर्सिटी के हास्टल में एक छात्रा रोजाना हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों के वीडियो बनाती थी। वह उनके कपड़े बदलने या नहाने के समय ही यह वीडियो बनाती थी। जिसके बाद अपने दोस्त को भेजती थी। लड़कियां कुछ दिनों से उसे नोटिस कर रही थी। लेकिन शनिवार को लड़कियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

इसके बाद संस्थान के अधिकारियों को सूचित किया और मौके पर लड़की से पूछताछ की गई। इस दौरान लड़की ने माना कि वह अपने दोस्त को वीडियो भेजती थी। वह अपने दोस्त के कहने पर ही सारी कार्रवाई को अंजाम देती थी। छात्राओं को पता चला कि उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं तो उनके होश उड़ गए। इस दौरान वीडियो देखकर एक छात्रा को तो दिल का दौरा पड़ गया। कुछ लड़कियों के सुसाइड के प्रयास की सूचना है। छात्राओं ने जमकर हंगामा किया। मजबूरी में यूनिवर्सिटी के गेट तक बंद करने पड़े। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।

यूनिवर्सिटी में पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल से बच्चे पढ़ने के लिए आते हैं। आरोपी छात्रा एमबीए फर्स्ट ईयर में पढ़ती है। एक छात्रा को हार्ट अटैक आया है बाकी कुछ छात्राओं को डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।