May 3, 2024

कनार्टक में भाजपा सरकार बनाने के लिए जा सकती है किसी भी हद तक : तंवर

Faridabad/Alive News : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा है कि कर्नाटक में भाजपा अपनी सरकार बनाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। भाजपा ने कांग्रेस व जेडीएस के विधायकों को अपने पक्ष में करने के लिए 100 करोड रुपये तक खरीदने की आफर दी है।

जबकि कर्नाटक में कांग्रेस व जेडीएस ने 57 प्रतिशत मत प्राप्त कर सबसे बड़े एलायंस के रूप में सामने आई है। ऐसे में केंद्र सरकार को नैतिकता के आधार पर कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए मार्गदर्शन करना चाहिए।

वे बुधवार को अनाजमंडी में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कनार्टक में हुए विधानसभा चुनाव में वहां के मतदाताओं ने कांग्रेस व जेडीएस को सबसे ज्यादा समर्थन दिया है। इसलिए मेघालय, मणिपुर की तर्ज पर कर्नाटक में कांगे्रस की सरकार बननी चाहिए, लेकिन भाजपा कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। उन्होंने भाजपा पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि चार साल पहले नरेंद्र मोदी ने वायदे करके सत्ता हथियाई थी, लेकिन कोई भी वायदा पूरा नहीं हुआ।

डीजल व पेट्रोल के दाम आसमान को छू रहे हैं। बेतहाशा महंगाई ने आम जन का जीना हराम कर दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विदेशी दौरों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन दौरों से कुछ हासिल नहीं होने वाला। प्रदेश की सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर तंवर ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले एक सप्ताह से अधिक प्रदेश में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पूरा प्रदेश गंदगी के अंबार पर है।

लगता है कि सरकार सफाई कर्मचारियों की मांग पूरी न करके गरीबों को हटाने पर लगी हुई है। उन्होंने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गेहूं ऋण न देने पर भाजपा सरकार की निंदा करते हुए कहा कि पहली बार किसी सरकार ने कर्मचारियों को गेहूं का ऋण नहीं दिया, जो भाजपा सरकार की नाकामी का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों के खाते से जबरी वसूली करके इंश्योरेंस कंपनियों को मालामाल कर दिया, लेकिन किसानों को मुआवजे के नाम पर मामूली रााि मिली। जो भाजपा की किसान हितैषी होने के दावों की पोल खोल रही है।

पत्रकारों के सवाल पर डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस का 2014 से खराब समय शुरू हुआ था, जो अब समाप्ति की ओर है। वर्ष 2019 के बाद कांग्रेस का अच्छा समय शुरू होगा। कांगे्रस के राष्ट्रीय राहुल गांधी की अगुवाई में कांग्रेस मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। एक अन्य सवाल पर डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री बनाने का फैसला केंद्रीय हाईकमान के हाथ में रहता है। वे ताु सिर्फ कांग्रेस को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस में गुटबाजी को लेकर पूछे गए सवाल पर तंवर ने कहा कि विचारों में मनभेद हैं, लेकिन सभी कांग्रेसजन पार्टी को मजबूत करने में लगे हुए हैं।

प्रदेश में कार्यकारिणी के गठन के सवाल पर तंवर ने कहा कि हरियाणा प्रभारी नियुक्त होने के बाद सभी जिलाध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी जाएगी। इसके बाद डॉ अशोक तंवर नगर परिषद थानेसर मैं सफाई कर्मचारी व फायर ब्रिगेड कर्मचारी के साथ-साथ अन्य कर्मचारी संगठन जो अपनी मुख्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए थे उनके समर्थन में धरने स्थल पर पहुंचे|

धरने पर पहुंचे विशाल सिंगला जी ने धरने पर बैठे कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया और तवर साहब से मांग की की धरने पर बैठे कर्मचारियों की मुख्य मांगों को विधानसभा स्तर पर हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से उठाया जाए जिस पर तंवर साहब ने उनको संबोधित करते हुए कहा की सरकार आने पर सभी कर्मचारियों की जायज मांगों को शीघ्रता से हल कराया जाएगा|

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष विशाल सिंगला, कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक ज्ञान सहोता, राकेश सैनी, राजेंद्र अंजनथली, पूर्व चेयरमैन कुलदीप सिंह, अजय शर्मा, ईश्वर फतुहपुरिया, सुभाष पाली, अमनदीप कौर, गोबिंद रामगढ़, जगबीर जोगनाखेड़ा,सुनील पंवार, सुरजीत पलवल, यशपाल शर्मा , रेखा बालमीक, रेखा कश्यप , श्रीकांत बंसल , शमशेर कश्यप, नरेंद्र जबल, ओमप्रकाश मेहरा ,गुरिंदरजीत नत ,दीपा शर्मा ,रेणू मदान, अश्वनी शर्मा , संदीप मारवाह, राजीव घराडसी ,विशेष गर्ग ,इंद्राज पाल मथाना ,बिल्लू दयालपुर बिल्लू शर्मा करनाल, संदीप बाख, ली गुरमेल धनोरा, जगदीश सैनी, राकेश बाल्मीक, बाबूराम धनोरा, बलदेव सैनी, राजेश सिंह पुरा जोरा सिंह घराडसी, नरेश घराडसी, राजेश बंसल कार्यकर्ता मौजूद रहे।