Faridabad/Alive news: फरीदाबाद पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह में 15 मामलों का खुलासा किया है। इस दौरान पुलिस ने 39 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 32,63,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। सेंट्रल और बल्लभगढ़ की टीमों ने 6 दिसंबर से 12 दिसंबर के बीच यह कार्रवाई की।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना एनआईटी में 6, सेंट्रल में 6 और बल्लभगढ़ में 3 मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़ी 287 शिकायतों का समाधान करते हुए 3,91,461 रुपये की राशि पीड़ितों के खातों में फ्रिज करवाई है, जिससे ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर होने से रोका जा सका।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मोहम्मद अनस, छोटेलाल मीणा, अभिषेक, कर्ण, दिनेश जाट, बीरेंद्र बल्हारा, हसन मोहम्मद, राशिद खान, हेमंत कमरिया, दीपेंद्र यादव, आकाश सिंह, विकास जेठरा, राहुल वर्मा, धर्मेंद्र, ओमप्रकाश, अशोक, देवाराम, अमित कुमार, नितिन अग्रवाल, रोहित, अजय कटारिया, करण मीणा, रवींद्र पारीक, पारस पटेल, पीयूष मीनोरा, कपिल देव, अरुण चौहान, रोहित राय, गुरइकबाल सिंह, अजय कुमार, फरहत अब्बास, सोनू, विनीत मेस्सत, बृजेश, आदित्य, कोमल कुमारी, राजेंद्र कुमार, तरुण कुमार और लोकेश कुमार शामिल हैं।
फरीदाबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी से सावधान रहें और किसी भी लालच में न आएं। यदि कोई साइबर धोखाधड़ी होती है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in वेबसाइट पर शिकायत दर्ज कराएं।

