July 27, 2026

आईएमएस के छात्र हुए सम्मानित

Noida/Alive News: नोएडा सेक्टर 62 स्थित आईएमएस में सोमवार को उपभोक्ता अधिकारों एवं जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में बीसीए के छात्र रोहन, शिव प्रताप सिंह एवं अभय श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने कहा कि सामुदायिक रेडियो केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का प्रभावी मंच है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से उपभोक्ता जागरूकता जैसे जनहित अभियानों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जा सकता है। 

आईएमएस स्कूल ऑफ आईटी के विभागाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य समाज के प्रति जिम्मेदारी और सेवा की भावना विकसित करना है। उन्होंने कहा कि आईएमएस नोएडा विद्यार्थियों को केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी निरंतर प्रेरित करता है।