August 13, 2026

अवैध हथियार रखने वाला आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम दीपक है आरोपी पलवल जिले के गाँव मंडोरी का रहने वाला है।

आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना सेक्टर-58 के एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से एक देसी पिस्तौल और जिंदा रोंद बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।