Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध शराब बेचने के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस चौकी सेक्टर-11 की टीम ने 2 अप्रैल को की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान लाला राम, निवासी मिलाड कॉलोनी (फरीदाबाद) के रूप में हुई है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी अपने इलाके में अवैध शराब बेच रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर उसे मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की, जिसमें 11 बोतल, 46 अध्धे और 105 पव्वे अंग्रेजी शराब, 12 बोतल बीयर और 4 बोतल, 11 अध्धे व 68 पव्वे देसी शराब शामिल हैं।
जांच में सामने आया कि आरोपी अपनी परचून की दुकान के साथ बने कमरे में शराब छिपाकर रखता था और वहीं से अवैध रूप से बेचता था।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

