New Delhi/Alive News: आज कल लोग वजन घटाने के लिए लोग हर संभव तरीके अपनाते है सुबह की सैर से लेकर पसीने बहाने वाली जॉगिंग तक, हर तरीका आजमाते हैं, लेकिन जब इन सब तरीको से जब मनचाहा परणानम नहा मिलता , तो कई लोग वजन कम करने वाली दवाओं का सहारा लेने लगते है ।
अगर आप भी ऐसा ही कुछ सोच रहे हैं, तो हाल ही में सामने आई एक रिसर्च आपके लिए जानना जरूरी है। इस रिसर्च में बताया गया है कि एक चौंकाने वाली बात सामने आई है कि वजन घटाने वाली ये दवाएं आपके शरीर को मिलने वाले जरूरी पोषक तत्वों की कमी पैदा कर सकती हैं।
कैसे काम करती है ये दवाएं ?
शोध में मुख्य रूप से ओजेंपिक (Ozempic), वेगोवी (Wegovy) और मौनजारो (Mounjaro) जैसी दवाएं वजन घटाने के लिए इस्तमाल करी जाती है। ये दवाएं कोई जादू नहीं करतीं, बल्कि ये भूख को कम करने का काम करती हैं।
दरअसल हमारे शरीर में एक हार्मोन बनता है जिसे ‘ग्लूकागान-लाइक पेप्टाइड-1’ (GLP-1) कहा जाता है। यह हार्मोन भूख को नियंत्रित करता है और पेट भरे होने के अहसास दिलाता है। ये वजन घटाने वाली दवाएं बिल्कुल इसी हार्मोन की नकल करती हैं। इन्हें लेने के बाद इंसान को अपना पेट जल्दी भरा हुआ महसूस होने लगता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगती।
भले ही आपका भोजन कम हो गया हो, लेकिन आपके शरीर को सुचारू रूप से चलने के लिए ऊर्जा की जरूरत तो होती ही है। शरीर के अंदर मौजूद कोशिकाओं, मांसपेशियों और सभी अंगों को ठीक से काम करने के लिए हर दिन जरूरी विटामिन, मिनरल्स और प्रोटीन की जरूरत होती है। जब भोजन ही कम खाया जाएगा, तो शरीर को ये पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल पाएंगे।
शोधकर्ताओं का स्पष्ट रूप से कहना है कि एक स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त भोजन बेहद जरूरी है। आमतौर पर जब हम सही और पर्याप्त मात्रा में भोजन लेते हैं, तभी हमारे शरीर की विटामिन्स और मिनरल्स की जरूरतें पूरी होने की संभावना बढ़ती है। दवाओं के सहारे भूख मारकर वजन कम करने से शरीर जरूरी पोषण से वंचित रह सकता है।

