August 21, 2026

एलपीजी कालाबाजारी पर रोक के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

DC Ayush sinha

Faridabad/Alive News: जिला प्रशासन के सानिध्य में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एलपीजी गैस से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 0129-2288245 जारी किया है।

उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देश पर गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी और अनाधिकृत उपयोग पर रोक लगाने हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कविता सिंह परिहार ने बताया कि एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की जमाखोरी व कालाबाजारी गंभीर अपराध है, जिस पर प्रशासन सख्त नजर रखे हुए है।

नागरिक गैस सिलेंडर की कालाबाजारी, अधिक कीमत वसूली या घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग की शिकायत हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं।

बल्लभगढ़ क्षेत्र के लिए अजीत सिंह (9810212115) और एनआईटी फरीदाबाद के लिए विनय मुद्गल (8168792654) को भी सीधे सूचना दी जा सकती है।