September 15, 2026

गैस, पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, पैनिक में भंडारण से बचें : डीसी

DC Ayush sinha

Faridabad/Alive News: जिले में एलपीजी गैस, पेट्रोल एवं डीजल की कोई कमी नहीं है और आम जनता को घबराहट में आकर अनावश्यक भंडारण से बचना चाहिए। यह जानकारी उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा ने दी। उन्होंने लोगों से जागरूक रहने और नैतिकता बनाए रखने की अपील की।

डीसी ने कहा कि जमाखोरी और कालाबाजारी जैसी अवैध गतिविधियां उपभोक्ताओं के अधिकारों का उल्लंघन करती हैं और बाजार में कृत्रिम कमी पैदा कर कीमतों को अनियंत्रित रूप से बढ़ा देती हैं, जिससे आम नागरिकों को आर्थिक नुकसान होता है।

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन इस पर लगातार नजर बनाए हुए है और संबंधित विभागों द्वारा नियमित निरीक्षण अभियान चलाए जा रहे हैं। यदि कोई व्यापारी अवैध भंडारण या निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीसी ने दोहराया कि प्रशासन बाजार की गतिविधियों पर पैनी नजर रखे हुए है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।