June 6, 2026

फरीदाबाद में सम्राट अशोक जयंती समारोह की तैयारियां तेज, 4 अप्रैल को होगा भव्य आयोजन

Faridabad/Alive News: , शाक्य, कुशवाहा, मौर्य एकता मंच द्वारा डबुआ कॉलोनी स्थित भोजपुरी अवधी समाज परिसर में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की गई।

मंच के चेयरमैन डॉ. आर.एस. सैनी और प्रधान संतराम सैनी ने बताया कि 4 अप्रैल (शनिवार) को चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन भोजपुरी अवधी धर्मशाला में किया जाएगा, जिसमें हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पलवल और बल्लभगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से सैनी समाज के हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है।

महासचिव संजीव मौर्य कुशवाहा, महामंत्री यशवंत मौर्य और कोषाध्यक्ष जी.एस. सैनी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस मंच का उद्देश्य समाज में एकता और अखंडता को मजबूत करना है। इसके साथ ही शिक्षा, रोजगार और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए भी लगातार प्रयास किए जाएंगे।

प्रेस वार्ता में राम निवास वर्मा, संजय सैनी, केशव सैनी, अतुल मौर्य, संजीव कुशवाहा, रेवती सैनी, कुलदीप सैनी (एडवोकेट), प्रवीण मौर्या, केदारनाथ मौर्य, राजेंद्र सैनी (प्रवक्ता) सहित समाज के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।