June 28, 2026

हीट आइलैंड का प्रभाव, दोपहर एक बजे पर बरसी आग

Noida/Alive News: विकास की अंधी दौड़ में हमने पेड़ काटे और इमारतें खड़ी कर दीं, लेकिन आज दोपहर एक बजे प्रकृति ने हमें इसका नतीजा दिखा दिया। नोएडा और इसके आसपास के ग्रामीण व शहरी इलाकों से एक ही समय पर जुटाए गए तापमान के आंकड़ों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। राबूपुरा में सबसे ज्यादा तापमान रहा,जो हीट आइलैंड को दर्शाता है। घनी आबादी और ट्रैफिक से घिरे इलाकों में बना हीट आइलैंड आम नागरिकों की सेहत से खिलवाड़ कर रहा है। ग्राउंड जीरो से देखिए, दोपहर एक बजे कहां कितनी आग बरस रही थी और क्यों हरियाली वाले इलाके अब भी हमारी आखिरी उम्मीद हैं।

क्या है हीट आइलैंड 

हीट आइलैंड वह स्थिति होती है जब किसी शहर का तापमान उसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में अधिक हो जाता है। इसका मुख्य कारण कंक्रीट की इमारतें, डामर की सड़कें और लगातार बढ़ता निर्माण कार्य है, जो दिनभर सूर्य की गर्मी को सोखकर वातावरण को और अधिक गर्म बना देते हैं। वहीं नई सड़कें और भवन बनाने के लिए बड़ी संख्या में पेड़ों की कटाई होने से हरियाली कम होती जा रही है, जिससे प्राकृतिक ठंडक खत्म हो रही है। इसके अलावा वाहनों से निकलने वाला धुआं, फैक्ट्रियों का प्रदूषण और एयर कंडीशनर से बाहर निकलने वाली गर्म हवा भी वातावरण के तापमान को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा रही है। 

कहा कितना रहा तापमान 

रबूपुरा – 45, सेक्टर 31 – 44, सेक्टर 19 – 44, सेक्टर 33 – 43, सेक्टर 18 – 43, ग्रेटर नोएडा सेक्टर ग्राम 2 – 44, ग्रेनो वेस्ट इथैरा – 43, रामपुर मार्केट – 44, सूरजपुर ग्रेटर नोएडा – 44, दादरी – 44, जेवर – 45