Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर ट्रैफिक थाना में पुलिसकर्मियों के लिए 7 अप्रैल 2026 को एक स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। यह कैंप डीसीपी ट्रैफिक जयबीर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित जांच करना और उन्हें सेहत के प्रति जागरूक करना था।
इस शिविर में अमृता हॉस्पिटल के डॉक्टरों की टीम ने पुलिसकर्मियों की जांच की। जांच के दौरान बीपी, शुगर, ईसीजी, सीबीसी टेस्ट और सामान्य स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए और अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई।
कार्यक्रम में एसीपी ट्रैफिक शैलेंद्र सिंह, एसएचओ ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनोज कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सोमबीर, इंस्पेक्टर कृष्णा सहित अन्य पुलिसकर्मी, जोनल अधिकारी, चौक इंचार्ज, एसपीओ और होमगार्ड जवान मौजूद रहे।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मी रोजाना भारी ट्रैफिक, धूप, प्रदूषण और तनाव में काम करते हैं। ऐसे में इस तरह के हेल्थ कैंप उनके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी हैं। भविष्य में भी पुलिसकर्मियों के लिए इस तरह के कार्यक्रम जारी रहेंगे।

