Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखा AVTS-2 ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 6 अप्रैल को पुलिस उपायुक्त अपराध राजेश कुमार मोहन के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तराखंड के गांव माटेला का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद की पर्वतीय कॉलोनी में रह रहा था।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर खेडीपुल शमशान घाट पार्किंग के पास से आरोपी को अवैध देसी कट्टा सहित पकड़ा। इस मामले में थाना खेडीपुल में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह देसी कट्टा दिल्ली के आनंद विहार बस स्टैंड से 5 हजार रुपये में खरीदा था। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से भी दो चोरी और एक एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज है।

