May 2, 2024

हरियाणवी कलाकार पर लगा दुष्कर्म का आरोप, ब्रेजा कार बरामद

Hisar/Alive News: हरियाणवी कलाकार नवीन नारु इन दिनों चर्चा का विषय बनें हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक महिला ने नवीन नारु के ऊपर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। ऐसे में हांसी पुलिस ने नवीन नारु को गिरफ्तार कर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कर लिया है।

डीएसपी रविंद्र सांगवान ने जानकारी देते हुए बताया कि एक महिला ने हरियाणवी कलाकार के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपित के पास से एक गाड़ी भी बरामद की गई है। डीएसपी के अनुसार अभी मामले की जांच जारी है।

गौरतलब है कि पुलिस को दी गई शिकायत में महिला द्वारा आरोप लगाए गए थे कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। महिला ने बताया था कि वह एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक है। वह वर्ष 2020 में एक हरियाणवी कलाकार नवीन के संपर्क में आई।

उस वक्त वह उसे हेरोइन बनाने और पैसे देने के बहाने उसने दोस्ती की। जिसके बाद वह उसके बहकावे में आ गई। कुछ समय बाद उसने उसे अपने घर बुलाकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी के साथ ही शादी का झांसा देता रहा और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता रहा।

इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर हरियाणवी कलाकार ने उसको जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कहा कि यह मामला सहमति का था, लेकिन उसने मुझसे बात करनी छोड़ दी और पैसे देने से साफ मना कर दिया। वहीं, इसी मामले में कलाकार नवीन का कहना है कि यह सब आरोप झूठे है और हमारा पैसों को कुछ लेन-देन है। एक महिला द्वारा उस पर लगाए हुए दुष्कर्म के आरोप सब झूठे है।