Faridabad/Alive News: हरियाणा पंचाल ब्राह्मण महासभा के संगठनात्मक चुनाव आज जिमखाना क्लब, सेक्टर-15ए, फरीदाबाद में सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया हरियाणा पांचाल ब्राह्मण संघरक्षक रामकिशन पांचाल, जयपाल पांचाल, ओम प्रकाश पांचाल, विजय पाल शर्मा, करण सिंह पांचाल तथा सरकारी रिटर्निंग ऑफिसर हंसराज पांचाल की देखरेख में संपन्न हुई।
चुनाव के उपरांत रिटर्निंग ऑफिसर हंसराज पांचाल ने परिणाम घोषित किया। इस मौके पर महासभा का प्रधान सुरेंद्र कुमार शर्मा को, महासचिव सुभाष पांचाल, सह सचिव रविंन्द्र पांचाल, कोषाध्यक्ष जगदीश पांचाल को नियुक्त किया गया।
परिणाम घोषित होने के पश्चात रिटर्निंग ऑफिसर हंसराज पांचाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी समाज की एकता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगी।
अंत में महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी मतदाताओं, चुनाव अधिकारियों, सहयोगियों एवं अशवनी पांचल, विक्रम पांचाल का आभार व्यक्त किया।

