July 20, 2026

मेहनत लाई रंग, सीसीएसयू मेरिट में अनुराधा ने पाया दूसरा स्थान

Noida/Alive News: सेक्टर-62 स्थित आईएमएस लॉ कॉलेज की छात्रा अनुराधा बेहरा ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी की बीए.एलएल.बी. परीक्षा की मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है।  यूनिवर्सिटी  से जुड़े दो सौ  से ज्यादा लॉ कॉलेजों के छात्रों के बीच यह उपलब्धि हासिल कर उन्होंने आईएमएस लॉ कॉलेज और नोएडा का नाम रोशन किया है।

आईएमएस नोएडा के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि  यूनिवर्सिटी  की मेरिट में दूसरा स्थान मिलना पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आईएमएस छात्रों को सिर्फ डिग्री नहीं, बल्कि ऐसा माहौल देता है, जहां वे बेहतर प्रोफेशनल बन सकें और समाज में अपनी जिम्मेदारी निभा सकें। उन्हें उम्मीद है कि संस्थान के छात्र आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

आईएमएस नोएडा के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने अनुराधा को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि कॉलेज की अच्छी पढ़ाई और छात्रा की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान में पढ़ाई के साथ-साथ मूट कोर्ट, इंटर्नशिप और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है, ताकि छात्र पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने करियर में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।