May 17, 2024

हरियाणाः मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 5 फरवरी के बाद होगा बड़ा परिवर्तन

New Delhi/Alive News: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय प्रभाव के कारण इस समय गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बर्फबारी हो रही है। पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बरसात की गतिविधियां शुरू हो गई हैं। चार फरवरी को भी मौसम की यथास्थिति बनी रह सकती है। दिन के तापमान में ओर गिरावट आ सकती है। चार फरवरी की दोपहर से पंजाब हरियाणा के पश्चिमी हिस्सों और उत्तर पश्चिमी राजस्थान से बरसात कम होने लगेगी।

पंजाब, हरियाणा, राजस्थान के अधिकांश हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्लीके कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 5 से 6 फरवरी के बीच 2 से 4 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है।इस समय जो बरसात हो रही है उसका गेहूं की फसल पर कोई नकारात्मक प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। फरवरी में आए इस पश्चिमी विक्षोभ से तापमान नियंत्रित हुआ है। यदि यह नहीं आता तो दिन के तापमान में ज्यादा वृद्धि हो सकती थी, जिस प्रभाव फसलों पर भी गिर सकता था। इस समय दिन के तापमान में काफी कमी देखने को मिली है, जबकि रात का तापमान बढ़ा है।

अब पांच फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा, जिससे रात तापमान गिरेगा और दिन के तापमान में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल सकता है। इस समय पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर और उससे सटे इलाके पर बना हुआ है। प्रेरित चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है। संचलन में एक और चक्रवात बांग्लादेश के उत्तरी भागों में है। निचले स्तरों में एक टर्फ रेखा दक्षिण केरल से दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक फैली हुई है।