May 1, 2024

प्रदुषण की मार व स्मॉग की चादर में लिपटा है हरियाणा, 450 दर्ज हुआ AQI

Haryana/Alive News: हरियाणा व दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से प्रदुषण काफी ज्यादा बढ़ा हुआ है वहीँ हिसार में भी पिछले तीन दिनों से स्मॉग छाया हुआ है जिसकी वजह से हिसार में भी प्रदुषण काफी ज्यादा बढ़ गया है साथ ही हिसार का AQI भी 450 के पास दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में यह तापमान बढ़ने के आसार जताये जा रहे हैं।

सुबह से लेकर शाम तक वाहन चालक बचकर निकले। दूसरी तरफ से अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मौसम में परिवर्तन के बाद तीन दिन से एक्यूआई लगातार बढ़ रहा है। इसमें आंकड़ा 400 के पार है। शहर के लोग घर से बाहर निकलने के बजाए स्मॉग से बचने का प्रयास कर रहे है।

स्मॉग से बचने के लिए नगर निगम की तरफ से गाड़ी से पानी का छिड़काव चल रहा है। वहीं प्रदूषण विभाग व जिला प्रशासन की तरफ से कोई भी अभी निर्माण कार्य का प्रदूषण को कम करने के लिए आदेश जारी किए है। इसके चलते उद्योग हो या निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं। सड़क निर्माण हो या फैक्ट्री क्षेत्र वहां पर धुआं काफी मात्रा में उड़ रहा है, जिससे प्रदूषण फैल रहा है।

शुक्रवार को यह रहा प्रति घंटा का एक्यूआई
दोपहर 12 बजे : 439
दोपहर एक बजे : 441
दोपहर 2 बजे : 443
दोपहर 3 बजे : 445
शाम चार बजे : 447
शाम पांच बजे : 447
शाम छह बजे : 450
शाम सात बजे : 473

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव हो रहा है। वहीं, आने वाले दिन में तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रदेश में आगामाी दिन में ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, आठ नवंबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। बता दें कि वर्तमान समय में हरियाणा की हवा जहरीली बनी हुई है। पूरे प्रदेश में धुंध छाई हुई है।