October 17, 2026

हरियाणा सरकार ने गुरु तेग बहादुर की शहीदी दिवस पर की छुट्टी की घोषणा

Faridabad/Alive News: गुरु तेग बहादुर की शहीदी दिवस पर हरियाणा सरकार ने राज्य में एक दिन की छुट्‌टी की घोषणा की है। 28 नवंबर को राज्य के सभी सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। स्कूलों में भी छुट्टी रहेगी। सरकारी आदेश के अनुसार सभी सरकारी कार्यालयों के साथ बोर्ड निगम एवं शैक्षणिक संस्थानों में सोमवार को रिस्ट्रिक्टेड छुट्टी की घोषणा की गई है। इस बारे में हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इस दिन गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस है। जिसको लेकर सरकार ने यह फैसला किया है।