May 14, 2024

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा कांग्रेस के अंत की ओर अंतिम कुछ कदम

Chandigarh/Alive News : हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पंजाब की पंजाब के ताजा राजनैतिक हालात का जिक्र किया और कहा कि ऐसी ही उथल-पुथल जल्द ही छत्तीसगढ़ और राजस्थान में देखने को मिल सकती है। यह कांग्रेस के अंत की ओर अंतिम कुछ कदम होंगे। जिस पार्टी को अपने नेतृत्व पर भरोसा नहीं, वह देश के विकास के लिए कदम नहीं उठा सकती।

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सभी डीसी से 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश वाले क्षेत्रों की रिपोर्ट 48 घंटे में मांगी है। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्र की विशेष गिरदावरी करवाकर किसानों को नुकसान की भरपाई की जाएगी। जो फसलें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत कवर नहीं होती हैं, उनके नुकसान का भी मुआवजा दिया जाएगा। 

बागवानी व दलहन जैसी फसलों के नुकसान की भी क्षतिपूर्ति की जाएगी। ये प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कवर नहीं होती हैं। वर्तमान में दलहन व कपास की फसल को ज्यादा नुकसान होने की संभावना है। डीसी की रिपोर्ट मिलने के बाद विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी।

दुष्यंत ने कहा कि केएमपी के आसपास के क्षेत्र में करीब साढ़े सात हजार एकड़ में जलभराव की समस्या सामने आई है। जिन-जिन किसानों को नुकसान हुआ है, क्षतिपूर्ति के लिए उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इस वर्ष फसलों के नुकसान की नियमित गिरदावरी की रिपोर्ट आ गई है। चौटाला ने बताया कि इस वर्ष किसानों के खाते में करीब 1300 करोड़ रुपये ज्यादा गए हैं। एक अक्तूबर से शुरू होने वाली फसलों की खरीद का पैसा सीधा किसानों के खाते में जाएगा। वे खुद तय कर सकेंगे कि उन्हें कब मंडी में फसल बिक्री के लिए आना है।