April 28, 2024

सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर में मजदूरी करने आए लोगों बुरी तरह पीटा, मामला दर्ज

Jaipur/Alive News : राजस्थान के बारां जिले में सुरक्षागार्डों द्वारा दो मजदूरों को बड़ी क्रूरता से पीटने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिले के छबड़ा कस्बे में मोतीपुरा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर में मजदूरी करने आए दो लोगों को सुरक्षा गार्डों ने अफसरों के कहने पर उल्टा लटाकर डंडे से बुरी तरह पीटा है। पुलिस ने पीड़ित मजदूरों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दो मजदूर छबड़ा थर्मल में मजदूरी करने गए थे। थर्मल के अधिकारियों ने इन्हें बेवजह गार्डों से बेरहमी से पिटवाया। गार्डों ने अधिकारियों की मौजूदगी में चोरी का आरोप लगाकर मजदूरों के कपड़े उतारकर क्रूरतापूर्वक पीटा। जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो थर्मल पावर के अधिकारियों ने चोरी का आरोप लगाकर दोनों मजदूरों को पुलिस के हवाले कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार प्लांट की बाउंड्री बहुत बड़ी है। प्लांट में पिछले सात साल से हर महीने 8 से 10 चोरी की घटनाएं हो रही है। सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड लगाए गए हैं, जो रात के समय मे गश्त करते है। कई बार अपराधी प्रवृति के लोग भागते समय पत्थर फेंकते है, जिससे कई गार्ड चोटिल भी हो जाते है।