May 3, 2024

फिल्म में अनिल कपूर के साथ दिखाई देंगे हर्षवर्धन

 Mumbai/Alive News : अनिल कपूर के साथ उनके बेटे हर्षवर्धन को स्क्रीन पर देखने का फैंस का सपना अब जल्द ही पूरा होने वाला है। खबरों की मानें तो हर्षवर्धन कपूर जल्द ही भारतीय शूटर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में दर्शकों को दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म की खास बात ये है कि हर्षवर्धन के साथ फिल्म में उनके पापा अनिल कपूर भी दिखाई देंगे।

इस खबर की जानकारी खुद हर्षवर्धन ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर दी है। हर्षवर्धन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करके बताया कि अनिल कपूर रील लाइफ में भी अपने बेटे के पापा का किरदार निभाने वाले हैं। अभिनव बिंद्रा की बायोपिक में अनिल कपूर और हर्षवर्धन कपूर की इस बाप-बेटे की जोड़ी को एकसाथ देखना काफी दिलचस्प होगा।

गौरतलब है कि इससे पहले हर्षवर्धन ने फिल्म मिर्ज्या से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म में हर्षवर्धन की जबरदस्त एक्टिंग होने के बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी। इसके बाद हर्षवर्धन ने डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म ‘भावेश जोशी’ के लिए भी काम किया है। यह फिल्म दर्शकों को बड़े पर्दे पर अगले साल देखने को मिलेगी।