April 20, 2024

जिला बाल सुधार गृह का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश: सीजेएम मंगलेश कुमार चौबे

Faridabad/Alive News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं चेयरमैन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण यशवीर सिंह राठौर के दिशा निर्देश अनुसार आज बुधवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंगलेश कुमार चौबे ने बाल सुधार गृह व प्लेस ऑफ सेफ्टी एनआईटी का निरीक्षण किया।

सीजेएम मंगलेश कुमार चौबे ने बाल सुधार गृह में रह रहे 51 किशोरो से और प्लेस ऑफ सेफ्टी में रह रहे 119 किशोरों से रूबरू होते हुए उनकी समस्याओं को जाना और उनका समाधान करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को देकर करवाया। सीजेएम ने साथ ही साथ किशोरों से कहा गया कि यदि उन्हें अलग में कोई अपनी समस्या बतानी है तो वह भी बता सकता है। लेकिन किसी किशोर ने कोई समस्या नही बताई।

इस अवसर पर मंगलेश कुमार चौबे ने कहा कि जाने अनजाने में जो किशोर यहां आ गया है। वह अपने को सुधार कर समाज में जाकर मुख्यधारा से जुड़ सकता है। उन्होंने बाल सुधार गृह के किचन का भी निरीक्षण किया गया जो ठीक पाया गया। इस दौरान पैनल अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता, राजेंद्र गौतम व रामवीर तंवर भी उपस्थित रहे।