May 3, 2024

छात्राओं ने ध्वज बनाकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में दिया योगदान

Faridabad/Alive News: एनआईटी तीन स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हर घर तिरंगा के अंतगर्त विद्यालय के सदस्य और छात्राओं ने स्वयं राष्ट्रीय ध्वज बनाएं। इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने सभी छात्राओं को हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूक किया।

प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने बताया कि हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए इसे फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान है। राष्ट्रीय ध्वज के साथ हमारा संबंध हमेशा व्यक्तिगत से अधिक औपचारिक और संस्थागत रहा है।

स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना इस प्रकार न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का एक कार्य बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

रविंद्र मनचंदा ने कहा कि अध्यापक संजय मिश्रा, अध्यापिका रेखा, इंदु बाला सहित सभी ने छात्राओं को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत राष्ट्रीय ध्वज को घर घर फहराने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य ने सभी छात्राओं का सुंदर और आकर्षक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा बनाने के लिए सभी छात्राओं का अभिनंदन किया।