March 8, 2026

जीआरपी पुलिस के लिए निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन

Faridabad/Alive News : सोमवार को वॉइस ऑफ इंडियन पुलिस संस्था और गुरुकृपा एक्यूप्रेशर सेंटर फरीदाबाद के संयुक्त प्रयास से जीआरपी फरीदाबाद के जवानों के लिए निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें जीआरपी के जवानों ने काफी कैंप का लाभ उठाया।

वॉइस ऑफ़ इंडियन पुलिस संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव सेन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रेणु, संस्था के मेंबर अमित सेन, आरव सेन और गुरुकृपा एक्यूप्रेशर के चेयरपर्सन की उपस्थिति में डॉ आशीष शर्मा ने बिना गोली और बिना इंजेक्शन के एक्यूप्रेशर से सराहनीय कार्य किया।

डॉ आशीष शर्मा ने बिना किसी टेस्ट के अपनी मंत्र नदी परीक्षण से बीमारियों की सही जानकारी दी और बिना दवा और बिना इंजेक्शन के सभी बीमारियों को ठीक करने का इलाज बताया।

जीआरपी डीएसपी राजेश चेची, जीआरपी थानाध्यक्ष और पुलिस के जवानों ने वॉइस ऑफ इंडियन पुलिस संस्था के संस्थापक संजीव सैन कैंप लगाने पर आभार जताया और संस्था के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि इस तरह के कैंप जनता की भलाई के लिए लगते रहने चाहिए।