September 16, 2026

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के मामले में थाना पल्ला की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार 4 जून को एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी 4 जून को दोपहर के समय दुकान पर कुरकुरे लेने गई थी लेकिन वह वापस नही लौटी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजस्थान जिला धौलपुर गांव तौमर पुरा निवासी मोनू (उम्र 26) को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पुछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके साथी अमित (जो पीड़िता के घर में किराए पर रहता था) ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर रेपिडो मोटरसाईकिल से आरोपी के पास सूरजपुर, नोएडा भेज दिया था। जहां पर वह नाबालिग लडकी को अपने कमरे ले गया और उसके साथ गलत काम किया।

पुलिस ने बताया कि अमित व मोनू दोनों पहले फरीदाबाद में ही टाईल्स लगाने का काम करते थे। आरोपी अमित (उम्र 22) निवासी पल्ला फरीदाबाद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।