October 27, 2026

लघु सचिवालय में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का होगा आयोजन

Palwal/Alive News: लघु सचिवालय पलवल परिसर में भूतल पर स्थित एसडीएम कार्यालय के कमरा नंबर-28 में मेदांता हस्पताल की ओर से शुक्रवार को प्रात: 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इस कैंप में रक्तचाप, मधुमेह, आवश्यकतानुसार ई.सी.जी. के साथ-साथ चिकित्सकों की टीम द्वारा परामर्श भी दिया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर बिल्कुल नि:शुल्क रहेगा।

अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह ने जिला में स्थित सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे इस शिविर में अपने स्वास्थ्य की जांच करवाकर शिविर का लाभ उठाएं।