Faridabad/Alive News: विश्व हृदय दिवस पर सर्वोदय हॉस्पिटल, सेक्टर-8 में सीएसआर पहल के तहत करीब 50 ऐसे बच्चों और उनके माता-पिता को आमंत्रित किया गया, जिनका पहले निशुल्क हृदय उपचार किया जा चुका है। कार्यक्रम में बच्चों के स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ने के सफर का उत्सव मनाया गया। पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. जय रेलन ने माता-पिता को बच्चों में हृदय संबंधी समस्याओं के संकेतों की जानकारी दी। उन्होंने तेज सांस, दूध पीने में परेशानी, वजन नहीं बढ़ना, थकान और बेहोशी जैसे लक्षणों पर डॉक्टर से जांच कराने की सलाह दी। कार्यक्रम में बच्चों के लिए टी-शर्ट, रिटर्न गिफ्ट और सेल्फी जोन भी बनाया गया।
सर्वोदय में बच्चों के साथ मनाया विश्व हृदय दिवस

